*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वारंटियों के खिलाफ अभियान में जहानागंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया*
*प्रेस नोट*
*दिनांक–25.08.2026 | थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 वारंटियों के खिलाफ अभियान में जहानागंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया*
*🔹 मारपीट व गाली-गलौज के मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट पर हुई गिरफ्तारी*
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर *मधुबन सिंह* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर *आस्था जायसवाल* के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी *अतुल कुमार मिश्र* के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी *सुरज राम (37) पुत्र स्व0 फेरू राम* एवं *बृजपाल राम (26) पुत्र स्व0 फेरू राम*, निवासी नाजीरपुर सरैया, थाना जहानागंज, आजमगढ़ हैं। दोनों के विरुद्ध मु0नं0-60/24, अ0सं0-297/21, धारा *323/504/34 भादवि* के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने दोनों को 25 अगस्त को करीब *11:35 बजे* गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में *उ0नि0 शिवम त्यागी, रि0का0 अजय पटेल, रि0का0 अजीत कुमार एवं रि0म0का0 शिवांगी खरवार* शामिल रहे।






