TV 20 NEWS || AZAMGARH : प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित
आजमगढ़ 07 मई 2026
कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश के क्रम में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के क्रियान्वयन किये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश प्राप्त हुये, जिसमें प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना में प्रशिक्षित युवाओं का उपयोग करने हेतु कृषि केन्द्र (एग्रीजंक्शन के बैनर तले समस्त कृषि उद्यमी) वन स्टाप शाप माध्यम से कृषको को उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।
योजनान्तर्गत प्रति विकास खण्ड स्तर पर कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक / स्नातक जो कृषि एवं सहवद्ध विषयों यथा उद्यान, पशुपालन, बानिकी, दुग्ध, मुर्गी पालन एवं इसी तरह की गतिविधियों जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्व विद्यालय या अन्य किसी विश्वविद्यालयों जो आई०सी०ए०आर०/ यू०जी०सी० द्वारा मान्यता प्राप्त होगें। लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये। अनुसूचित जाति/जनजाति/महिलाओं को अधिकतम 05 वर्ष की छूट होगी। पात्र अभ्यर्थियो में जिनकी जन्मतिथि पहले होगी, उन्हे वरियाता दी जायेगी। यह केन्द्र कृषि सम्बन्धित समस्त सुविधाओं को एक ही छत के नीचे (वन स्टाप शाप) उपलब्ध कराये जाने की सुविधा प्रदना करेगें।
अनुमन्य सुविधायेंः-
1. चयनित लाभार्थी को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटीज) के द्वारा निःशुल्क 13 दिवसीय उद्यम स्थापना एवं संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण ।
2. कृषि निवेशों (बीज, उर्वरक, एवं कीटनाशी) पर निर्गत किये जाने वाले लाइसेंस शुक्ल की प्रतिपूर्ति।
3. केन्द्र परिसर किराया 2000 रू0 प्रतिमाह केवल प्रथम वर्ष (12 माह) हेतु।
4. एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत 3.50 लाख ऋण पर अग्रिम व्याज अनुदान अधिकतम रू0 42000.00 (बैंक इण्डेड सब्सिडी के रूप में) की सहायता। बैंक ऋण स्वीकृत 3.50 लाख से कम होने की दशा में अग्रिम व्याज अनुपातिक रूप से कम होगा।
सम्बन्धित लाभार्थियो से अपेक्षा है कि वे अपना आवेदन विभागीय बेवसाईट https://agriculture.up.gov.in/Agriculture पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाईन करेंगें। आवेदन हेतु जन्म प्रमाण पत्र (हाईस्कूल मार्कशीट) आधार, जाति प्रमाण पत्र बैंक पासबुक, पैनकार्ड, निवास पत्र, शपथ-पत्र एवं हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक (कृषि) मार्कशीट की आवश्कता होगी। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नहीं होगा।






