TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ 03 किलो अवैध गांजा, मोबाइल फोन व नकदी बरामद
➡️ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 07.05.2026 को उ0नि0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रघुनाथपुर अण्डरपास के पास से अभियुक्त लालजी यादव पुत्र स्व0 दलसिंगार यादव उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम सेमरहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा तलाशी लिये जाने पर अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 07.05.2026 समय 17:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बंजारा लोगों से गांजा खरीदकर ग्राहकों को फुटकर बिक्री करता था तथा इसी से अपने परिवार का खर्च चलाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
लालजी यादव पुत्र स्व0 दलसिंगार यादव निवासी ग्राम सेमरहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-
1. 03 किलो अवैध गांजा
2. एक अदद मोबाइल फोन
3. जामा तलाशी से ₹1220 नगद
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 942/2009 धारा 307/323 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 266/2022 धारा 8/20/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 328/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रामअशीष का0 सत्यम सिंह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़