TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – रौनापार, जनपद आजमगढ़ दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई
➡️ अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
वादी थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि आरोपीगण द्वारा उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट की जाती थी। साथ ही दिनांक 30.04.2026 को पीड़िता के देवर चन्द्रहास राय उर्फ टिंकू राय द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया तथा पूर्व में भी इस प्रकार की घटना कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 85, 115(2), 351(3), 64(2)(ड) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त चन्द्रहास राय उर्फ टिंकू राय पुत्र स्व0 कपिलदेव राय निवासी ग्राम बैजाबारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को थाना रौनापार पुलिस द्वारा दिनांक 08.05.2026 को समय करीब 05:20 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
चन्द्रहास राय उर्फ टिंकू राय पुत्र स्व0 कपिलदेव राय निवासी ग्राम बैजाबारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 110/26 धारा 85, 115(2), 351(3), 64(2)(ड) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. का0 अवधेश यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. रि0आ0 सगीर अहमद थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. रि0का0आ0 सौम्या गुप्ता थाना रौनापार जनपद आजमगढ़