आयुक्त महोदय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आमजनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य में निर्मित खाद्य पदार्थ घी एवं खाद्य तेल के ब्राण्ड को छोडकर अन्य राज्यों में विनिर्मित होने वाले तथा अन्य देशों से आयातीत होने वाले घी एवं खाद्य तेल ब्राण्ड जो उत्तर प्रदेश राज्य में विक्रय किये जा रहें हैं के सम्बन्ध में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान विशेष प्रवर्तन दल द्वारा नगर पालिका परिषद क्षेत्र से 01 सरसों का तेल, 01 मल्टी सोर्स एडिबल आयल, 01 राइसब्रान आयल, 01 रिफाइण्ड सोयाबीन आयल तथा रानी की सराय सेठवल क्षेत्र से 01 गाय का घी, 01 मूंगफली का तेल, 01 राइस ब्रान आयल व लालगंज तहसील क्षेत्र से 01 रिफाइण्ड सोयाबीन आयल, निजामाबाद क्षेत्र से 01 रिफाइण्ड सोयाबीन आयल, फूलपुर क्षेत्र से 01 रिफाइण्ड सोयाबीन आयल का नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद में अन्य प्रदेशों से निर्मित खाद्य तेल व घी के विक्रय के सम्बन्ध में कुल 19 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर कुल 10 नमूने संग्रहित किये गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें लोगों को समझाया गया कि खाद्य तेल व घी तथा अन्य खाद्य सामग्रियों को क्रय करने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उक्त छापेमार दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री गोविन्द यादव, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्री रजनीश कुमार एवं श्रीमती बेबी सोनम शामिल रहें।
(सुशील कुमार मिश्र)
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
आजमगढ






