TV 20 NEWS || AZAMGARH;थाना कोतवाली 33 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी प्रकरण में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर नया मुकदमा दर्ज कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी, मुख्य अभियुक्त पर गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज
थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पर वादी द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगण द्वारा कोडर अजमतपुर क्षेत्र की भूमि को गलत तरीके से प्रस्तुत कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों तथा नक्शा नजरी के माध्यम से विश्वास में लेकर जमीन बैनामा कराने के नाम पर लगभग 33,30,000/- रुपये प्राप्त कर लिए गए तथा बाद में न तो जमीन उपलब्ध कराई गई और न ही धनराशि वापस की गई। मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 352, 351(3), 111(7) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
उक्त मुकदमे में पूर्व में मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द राय पुत्र सुखसागर राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ हाल पता मोहल्ला बदरका थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण रेनू राय पत्नी कृष्णचन्द राय एवं संगम राय पुत्र कृष्णचन्द राय निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 19.03.2026 को गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था।
दिनांक 11.04.2026 को धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका तामील कराए जाने के बावजूद अभियुक्तगण द्वारा मा0 न्यायालय में उपस्थित न होकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही थी। उक्त कृत्य के संबंध में थाना कोतवाली पर दिनांक 10.05.2026 को मु0अ0सं0 213/2026 धारा 209 बीएनएस पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 213/2026 धारा 209 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
नामजद अभियुक्तगण-
1. रेनू राय पत्नी कृष्णचन्द राय निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. संगम राय पुत्र कृष्णचन्द राय निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़
मुख्य अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 855/2011 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 1672/2011 धारा 342/395/397/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 158/2018 धारा 406/504/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 159/2018 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
5. mu0अ0सं0 95/2019 धारा 120बी/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 98/2001 धारा 323/419/420/467/468/471/506 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 353/2022 धारा 406/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
8. मु0अ0सं0 191/2023 धारा 120बी/406/419/420/427 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
9. मु0अ0सं0 581/2023 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द/3(1)ध/3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 07/2024 धारा 323/325/34/342/427/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
11. मु0अ0सं0 87/2025 धारा 419/420/467/468/471/364/120बी भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
12. मु0अ0सं0 148/2025 धारा 406/419/420/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
13. मु0अ0सं0 92/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2)/111(7)/352/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
14. मु0अ0सं0 344/2025 धारा 3(1), 2(1)बी गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
अन्य अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. जितेन्द्र कुमार पुत्र श्यामधारी निवासी अजमतपुर कोडर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
o मु0अ0सं0 191/2023 धारा 419/420/406/427/120बी भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
o मु0अ0सं0 92/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 352, 351(3), 111(7) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
विवेचक-
निरीक्षक/उपनिरीक्षक रफी आलम
थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़






