TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ अतरौलिया पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अतरौलिया पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई, अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर तमंचा बरामद

दिनांक 14.05.2026 को उ0नि0 मनोज यादव मय हमराही पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र एवं वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। पुलिस टीम अचलीपुर बाईपास क्षेत्र में मौजूद थी कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर ग्राम मांझीपुर पोखरे के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त सेराज पुत्र स्व0 अली अहमद निवासी ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

बरामद असलहा एवं कारतूस के सम्बन्ध में अभियुक्त से वैध अभिलेख मांगा गया तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त का कृत्य धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाए जाने पर उसे समय करीब 09.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सेराज पुत्र स्व0 अली अहमद निवासी ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद देशी तमंचा .315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-177/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मनोज यादव
2. हे0का0 मनीष सिंह
3. हे0का0 मनोज यादव
4. का0 मनीष यादव
5. रि0का0 शिवम कुमार
थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।