TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना- मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ शराब के नशे में अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने आलाजुर्म पीढ़ा, ईंट का टुकड़ा व लकड़ी का डण्डा किया बरामद
शराब के नशे में अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने आलाजुर्म पीढ़ा, ईंट का टुकड़ा व लकड़ी का डण्डा किया बरामद
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 16.05.2026 को थाना मुबारकपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त हरिओम चौहान पुत्र स्व0 नखडू चौहान निवासी ग्राम नरांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए ईंट व लकड़ी के डण्डे से सिर व चेहरे पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 192/2026 धारा 115(2), 352, 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 कमला सिंह यादव द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 16.05.2026 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हरिओम चौहान को उसके घर ग्राम नरांव से समय करीब 21:57 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म लकड़ी का पीढ़ा, ईंट का टुकड़ा एवं लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी का विवरणः-
आलाजुर्म लकड़ी का पीढ़ा, ईंट का टुकड़ा एवं लकड़ी का डण्डा।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 115(2), 352, 109(1) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. हरिओम चौहान पुत्र स्व0 नखडू चौहान निवासी ग्राम नरांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01. उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।






