TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना- जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ फर्जी मतदाता सूची तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
दिनांक– 17.05.2026
छिनैती की घटना का सफल अनावरण, 01 अदद सोने का लॉकेट (कीमत लगभग ₹40,000/-) बरामद, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 08.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर सूचना दी गई कि दिनांक 05.05.2026 को समय लगभग 10:00 बजे वह अपने मायके जाते समय लहबरिया हाईवे के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से झपट्टा मारकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने की घटना कारित की गई थी। उक्त प्रकरण में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0–101/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
घटना का अनावरण/गिरफ्तारी का विवरण–
आज दिनांक 17.05.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे छिनैती/लूट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर लहबरिया हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 अदद पीली धातु का लॉकेट (सोने जैसा), नकद धनराशि एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों बाल अपचारियों द्वारा उक्त छिनैती की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। दोनों बाल अपचारियों को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी का विवरण–
01 अदद सोने जैसा लॉकेट (कीमत लगभग ₹40,000/-), 01 अदद मोटरसाइकिल एवं नकद धनराशि।
अपराध का अनावरण–
01. मु0अ0सं0–101/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।






