TV 20 NEWS ||AZAMGARH ,थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़साइबर फ्रॉड में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन व ₹1600 नगद बरामद
साइबर फ्रॉड में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन व ₹1600 नगद बरामद
➡️ फर्जी साइबर अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। साइबर फ्रॉड के संगठित गिरोह से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन एवं ₹1600 नगद बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.01.2025 को वादी नागेन्द्र मिश्र पुत्र स्व0 हरिनारायण मिश्र निवासी ग्राम झोटीपुर पोस्ट महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर राजेश मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को साइबर क्राइम अधिकारी बताते हुए वादी के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग की एफआईआर दर्ज होने की बात कही गयी। गिरफ्तारी का भय दिखाकर व मामले के निस्तारण के नाम पर वादी से विभिन्न खातों में कुल ₹34,87,998/- जमा करा लिये गये। इस सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 318(4), 319(2), 204, 351(4) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 337, 338 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
विवेचना के क्रम में पूर्व में अभियुक्त कौशिक सरवैया एवं भगीरथ सिंह जाला को गुजरात तथा अभियुक्त आदिल हुसैन को जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया जा चुका है। तत्पश्चात प्रकाश में आये अभियुक्त मो0 रियाज उर्फ तन्नू पुत्र मो0 रईस अहमद निवासी कैन्ट रोड उदयगंज थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 17.05.2026 को जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 204, 318(4), 319(2), 317(2), 351(4), 337, 338 बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड में संलिप्त है तथा टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विदेशी साइबर अपराधियों के संपर्क में रहकर साइबर अपराध से अर्जित धनराशि के सेटलमेंट हेतु बैंक खाते उपलब्ध कराता था। खातों में प्राप्त धनराशि निकालकर कुछ हिस्सा आपस में बांट लेते थे तथा शेष रकम USDT खरीदकर विदेशी साइबर अपराधियों के निर्देशानुसार ट्रांसफर कर देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
➤ मो0 रियाज उर्फ तन्नू पुत्र मो0 रईस अहमद निवासी म0नं0 51/1 कैन्ट रोड उदयगंज थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ, उम्र करीब 24 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
➤ 02 अदद मोबाइल फोन
➤ ₹1600 नगद
पंजीकृत अभियोगः-
➤ मु0अ0सं0 08/2025 धारा 204, 318(4), 319(2), 317(2), 351(4), 337, 338 बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
➤ म0नि0 विभा पाण्डेय, थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़।
➤ उ0नि0 रजत सिंह, थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़।
➤ का0 संजय कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़।
➤ का0 सभाजीत मौर्य थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़।
➤ का0 विकास कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़।
सम्पूर्ण कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गयी।






