*TV 20 NEWS ||AZAMGARH : जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की किया समीक्षा*

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की किया समीक्षा

आईजीआरएस के प्रकरणों को अधिकारी स्वतः संज्ञान लेकर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें- जिलाधिकारी

शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता नही की जायेगी बर्दाश्त -जिलाधिकारी

आजमगढ़ 21 मई 2026/

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की गलत आख्या नही लगनी चाहिए, यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि प्रकरण के निस्तारण हेतु आईजीआरएस के नवीनतम जीओ को सभी अधिकारी गम्भीरता से अध्ययन कर लें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के प्रकरणों को स्वतः संज्ञान लेकर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें।

विद्युत विभाग के अन्तर्गत आईजीआरएस पर गलत बिल/विच्छेदन के बाद भी गलत बिल/मीटर खराबी की शिकायत के निस्तारण की पुष्टि हेतु जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता से शिकायतकर्ता को फोन कर तत्काल जांच करायी। उन्होने चकबन्दी विभाग में सीमांकन के प्रकरणों में एसओसी को ग्रामों में भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे अधिक शिकायत/असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में संबंधित अधिकारी मौके पर जायें एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में पोर्टल पर कोई भी प्रकरण में असंतुष्ट फीडबैक नही आना चाहिए।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिया कि जिन-जिन विभागों में आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरण प्राप्त हुए हैं, उनसे 03 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, डीसी एनआरएलएम डॉ0 अराधना त्रिपाठी, पीडी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।