TV 20 NEWS || AZAMGARH; अत्यंत हर्ष का विषय है कि आजमगढ़ में लगभग 3 लाख परिवारों द्वारा स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु आप सभी को हार्दिक बधाई।
आज दिनांक 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रत्येक घर में जाकर जनगणना का कार्य संपादित करेंगे। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि जनगणना कार्मिकों को पूर्ण सम्मान प्रदान करें, उनका सहयोग करें तथा जनगणना से संबंधित सटीक एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराएं।
जनगणना के माध्यम से संकलित आंकड़े राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है।
राष्ट्र के समग्र विकास एवं प्रगति में आपका यह सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय होगा। अतः आप सभी से अपील है कि जनगणना-2027 के कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।






