*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना- महराजगंज, महिला गैंग द्वारा मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली 05 अभियुक्ताएं गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक- 23.05.2026*
*थाना- महराजगंज, जनपद- आजमगढ़*

*🔴 महिला गैंग द्वारा मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली 05 अभियुक्ताएं गिरफ्तार*
*🔴 महराजगंज पुलिस ने सरैया बाजार से घटना का सफल अनावरण कर चोरी गये रुपये व मंगलसूत्र किया बरामद*
*🔴 एसएसपी आजमगढ़ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में त्वरित कार्यवाही, अभियुक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी*

दिनांक 23.05.2026 को वादिनी श्रीमती चन्द्रमती पत्नी रामप्रीत राम निवासी मड़छा हरिबल्लभ थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्तागण 1. राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, 2. उर्मिला पत्नी छांगुर निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, 3. गीता उर्फ चन्दा पत्नी जितेन्द्र निवासी सिधुवापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, 4. सोनम उर्फ रानू पत्नी पंकज उर्फ दीपचन्द निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ तथा 5. संध्या पत्नी सुग्रीव निवासी कोहरी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा वादिनी के पर्स से मंगलसूत्र एवं ₹5000/- चोरी कर लिया गया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान चोरी गया सामान मौके से बरामद हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम एवं वादिनी मुकदमा के सहयोग से दिनांक 23.05.2026 को समय लगभग 16:30 बजे सरैया बाजार से उपरोक्त पांचों अभियुक्ताओं को चोरी गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-*
1. राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
2. उर्मिला पत्नी छांगुर निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
3. गीता उर्फ चन्दा पत्नी जितेन्द्र निवासी सिधुवापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
4. सोनम उर्फ रानू पत्नी पंकज उर्फ दीपचन्द निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
5. संध्या पत्नी सुग्रीव निवासी कोहरी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1. अभियुक्ता राजकुमारी के पास से मंगलसूत्र व ₹700/-
2. अभियुक्ता उर्मिला के पास से ₹900/-
3. अभियुक्ता गीता उर्फ चन्दा के पास से ₹1100/-
4. अभियुक्ता सोनम उर्फ रानू के पास से ₹1000/-
5. अभियुक्ता संध्या के पास से ₹1300/- बरामद हुआ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. अभियुक्ता राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
o मु0अ0सं0 05/19 धारा 34/379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
o मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्र0नि0 अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।