*TV 20 NEWS || AZAMGARH :समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर 80 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया*
प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर 80 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया।
तत्पश्चात कार्यालय में आए हुए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए बहुत से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जेल गए, यातनाएं सही, अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया उनका सपना था आजादी के बाद समानता, भाईचारा और समृद्धि का राज होगा उनके सपने पूरा करने के लिए हम सब लोग मिलकर उनका सपना पूरा करेंगे और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर संविधान की संवैधानिक तरीकों से जनता को सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा।
मौके पर मेजर लालचंद यादव,राज बहादुर यादव एडवोकेट,अजीत कुमार राव, राम सिंगार यादव, जयवीर यादव, चंद्रभान प्रजापति एडवोकेट,संतोष कुमार गौतम, सिंगारी गौतम, मेजर लालचंद यादव, प्रदीप यादव, जगदीश प्रसाद,आनंद यादव, सूरज राजभर, द्रौपदी पांडेय, गीता गिरी, सुनीता उपाध्याय, बबीता चौहान, जागृति आनंद,इंदू यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।






