. मिशन शक्ति अभियान के तहत NTPC बीजपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक-
2. क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में संचालित किए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय द्वारा NTPC बीजपुर परिसर में छात्र-छात्राओं के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 एवं 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव, ऑनलाइन गेमिंग एवं फर्जी लिंक/कॉल से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना डर पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं को कानून का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में रुचि लेते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की गई।






