सपा कार्यालय आजमगढ़ में मनाई गयी महापण्डित राहुल सांकृत्यायन जी की जयंती

आजमगढ़। कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय आजमगढ़ में महापण्डित राहुल सांकृत्यायन जी की जयंती मनाई गयी। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि वे प्रकाण्ड विद्वान, लेखक, साहित्यकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में किसान आन्दोलनों का नेतृत्व किया।
पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ने कहा कि पंडित राहुल सांकृत्यायन 33 भाषाओं के जानकार थे। उन्होंने कई किताबें लिखा।
नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सांकृत्यायन बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। मानव-मानव के शोषण के विरोधी थे। उन्होंने कहा कि ढोंग, पाखण्ड व आडम्बर छोड़कर मानवता की रक्षा की जा सकती है। उनकी पहली किताब वोल्गा से गंगा थी। उन्होंने हमेंशा अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार यादव व संचालन श्यामदेव चैहान ने किया।
कार्यक्रम में किरन श्रीवास्तव, रामजीत यादव, हंसराज यादव, संजय यादव, रिंकू यादव, लालू यादव आदि उपस्थित थे।