TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना मुबारकपुर पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म बरामद
दिनांक 29.05.2026 को वादी मुकदमा सुरेश पुत्र केवल निवासी मैगापुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना मुबारकपुर पर तहरीर दिया कि दिनांक 27.05.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे बाँस काटने से मना करने पर विपक्षीगण हरेन्द्र, राहुल, सूरज, आकाश एवं अजय निवासीगण मैगापुर, थाना मुबारकपुर ने एक राय होकर लाठी-डण्डा एवं टांगी से हमला कर वादी व उसके पुत्र शिशुपाल तथा बीच-बचाव करने आई पत्नी इन्दू के साथ मारपीट किया जिसमें शिशुपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 205/2026 धारा 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देश में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.05.2026 को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों हरेन्द्र पुत्र केवल (52 वर्ष), आकाश पुत्र हरेन्द्र (24 वर्ष), अजय पुत्र हरेन्द्र (30 वर्ष) एवं सूरज पुत्र हरेन्द्र (20 वर्ष) निवासीगण मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को रामपुर मुबारकपट्टी मोड़ से समय करीब 23:45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा एवं 01 अदद टांगी बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. हरेन्द्र पुत्र केवल उम्र 52 वर्ष ,2. आकाश पुत्र हरेन्द्र उम्र 24 वर्ष 3.अजय पुत्र हरेन्द्र उम्र 30 वर्ष 4.सूरज पुत्र हरेन्द्र उम्र 20 वर्ष निवासीगण मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी का विवरणः- आलाजुर्म 01 अदद टांगी व 02 अदद लकड़ी का डण्डा
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 205/2026 धारा 109(1),3(5),115(2),351(3) BNS थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहासः- मु0अ0सं0 205/2026 धारा 109(1),3(5),115(2),351(3) BNS थाना मुबारकपुर, आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सौरभ सिंह, हे0का0 दीपक कुमार, का0 विजय गोड़, रि0का0 संतोष सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।






