TV20 NEWS || BALIYA :थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 05 अदद मोटरसाईकिल/चेसिस व अन्य कल पुर्जे ,मोटरसाईकिल खोलने वाले कटर व अन्य सामान के साथ 03 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.05.2026 को थाना नगरा पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18/05.2026 को शाम को नगर पंचायत नगरा जनपद बलिया के ब्लाक पर अपनी मोटर साईकिल UP60AP9634 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 31.05.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 अरविंद कुमार, उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल व उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व विवेचना/गिरफ्तारी अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303 (2) बीएनएस की सूरागरसी पतारसी में नरही नहर पुलिया पर मौजूद थे कि तभी मुखबिर खास ने आकर बताया कि आपके मु0अ0सं0114/2026 धारा 303(2) से संबंधित अभियुक्तगण मय चोरी की मोटर साईकिल के साथ पकडी की तरफ से आ रहे है,जो नगरा की तरफ जाकर उक्त मोटर साईकिल को कही बेचने की फिराक में है। मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल मौके पर पहुँचकर आने वाले रास्ते पर छिपकर इन्तजार करने लगे कि थोडी देर बाद 03 व्यक्ति एक मोटर साइकिल से आते हुये दिखायी दिये संदिग्ध होने पर रोककर पूछाताछ करना चाही तो तीनों भागना चाहे। पुलिस बल द्वारा तीनो व्यक्तियो को पुलिस हिरासत में लेकर उनका नाम पता व भागने का कारण पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो तीनो व्यक्तियो ने क्रमानुसार अपना नाम 1. पवन खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी मेउली थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष 2. मुन्ना गोंड़ पुत्र हवलदार गोंड़ निवासी लीलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष 3. मुन्ना गोंड़ पुत्र सत्येन्द्र गोंड़ निवासी रूद्रवार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष को मौके से पकड़ लिया गया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों को समय लगभग 04.00 बजे पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पूछ ताछ विवरणः-
भागने के बावत पूछने पर बता रहे है कि हम लोगों के पास यह जो मोटर साइकिल है चोरी की है जिसे हम लोगों ने दिनांक 30.03.2026 को जिला अस्पताल बलिया के परिसर से हम लोगों ने चोरी किया था । जिसे हम लोग बेचने जा रहे थे कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया । मौके पर 01 अदद मोटर साइकिल बरामद हुई। जिसका चेचिस न0 MBLJAR0032K9A21210 है जिसको ई- चालान ऐप्प के माध्यम से चेक किया गया तो वाहन नं0- UP60AL6238 व वाहन स्वामी का नाम महेश कुमार गुप्ता पुत्र सत्य नारायण गुप्ता निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद बलिया प्रदर्शित हो रहा है । पूछताछ किया गया तो उन्होने बताया कि हम लोग आस-पास के क्षेत्रो से और भी मोटरसाईकिले चोरी किये है जिनको हम पवन खरवार के घर पर रख कर उनके पार्टस को अलग-अलग करके बेच कर मिले पैसो कों हम लोग आपस में बाट लेते है तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है, अभी भी कुछ मोटरसाईकिलो के पार्ट्स पवन खरवार के घर पर रखे है । इस बात पर विश्वास कर पुलिस बल पकड़े गये व्यक्तियो में से पवन खरवार को साथ लेकर उसके बताये हुये स्थान पर गये तो बताया यही मेरा घर है जिसमें मै और मेरे साथी मुन्ना गौड पुत्र हवलदार प्रसाद व मुन्ना गौड पुत्र सत्येन्द्र गौड चोरी की गाडिया लाकर अन्दर छिपाकर रखते है । जिसको बाद मे हम लोग मिलकर खोलकर उसके पार्ट अलग-अलग कर बेचते है । तत्पश्चात अभियुक्त पवन खरवार द्वारा घर के अन्दर छिपाकर रखे मोटरसाइकिलो को दिखाया व अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 04 अदद मोटरसाइकिलो की चेचिस व उनके पार्टस बरामद हुये
बरामदगी विवरणः –
1. चेचिस नं0 MBLHA10BFEHK78735, वाहन संख्या UP60X4463
(1. ब्रेक सोल एसेम्बली 2. चैन कवर फ्रन्ट 3. साईड स्टैण्ड, 4. टूल बाक्स 5. गेयर साफ्ट 6. बैक साईड ब्रेक सोल 7. बैक साईड मडगार्ड 8. क्लच केबल,लीवर 9. ब्रेक केबल, लीवर, 10. एक्सलेटर केबल 11. किक सॉफ्ट, 12. बोतल क्वाईल असेम्बली 13. हार्न 14. बैटरी कम्पार्टमेन्ट मय बैटरी कम्पलीट वायरिंग, आदि पार्ट्स के अलावा अन्य पार्ट्स उपरोक्त मोटरसाईकिल में मौजूद मिले)
2. चेचिस नं0 MBLHAW096KHG63291 वाहन सं0 UP60AP9634 (उपरोक्त वाहन में वाहन की चेचिस, क्रेक इन्जन, नम्बर प्लेट, फ्रन्ट मडगार्ड व फ्रन्ट शाकर के अलावा अन्य.कोई पार्ट्स मौजूद नही है मिला)
3. चेचिस न0 MBLJA06AMF9E11302 वाहन संख्या UP60Z0883 (उपरोक्त वाहन में वाहन की चेचिस, बैक ब्रेक पैड के अलावा कोई अन्य पार्ट्स मौजूद नही मिला)
4. चेचिस न0 MBLJAW094K9M10107 वाहन संख्या UP60AP4762 (उपरोक्त वाहन में चेचिस व डबल स्टैण्ड के अलावा अन्य कोई पार्ट्स मौजूद नहीं मिला)
5. ग्लैमर मोटर साईकिल का एक अदद टायर, फ्यूल टैंक, चैन कबर (फुल), एक हाफ चैन कबर, दो अदद क्लच कबर, एक पूरा ईंजन, ब्रेक असेम्बली, ग्लैमर का साईड शाकर, मडगार्ड, सीट, इन्जन बॉडी जिस पर इन्जन न0 JA06EJF9E11080 अंकित है । फ्रन्ट गार्ड, एक सेट सीसा, फुट रेस्ट, टेल पैनल (फुल), कैंची (फुल), एयर बॉक्स, हेड लाईट गेयर साफ्ट ।
6. हीरो स्पलेन्डर मोटर साईकिल के दो अदद पिछले टायर, एलाय व्हील के साथ अगला टायर, पिछला मडगार्ड मय नम्बर प्लेट UP60AP9634 मय इन्डीकेटर लाईट, हीरो कम्पनी का फ्यूल टैंक, लेग गार्ड (फुल), स्पलेण्डर एयर फिल्टर बॉक्स, स्पलेन्डर चैन कबर(फुल), हाफ लेग गार्ड, मडगार्ड, वाईजर कम्पलीट, साईलेन्सर, मीटर बॉडी, स्पलेन्डर हैन्डल, टेल पैनल, हेडलाईट, क्लच कबर,मेगनेट कबर, हैन्डल, वायरिंग, चैन कबर फ्रन्ट, कार्बोरेटर ।
7. सुपर मोटरसाईकिल का एक अदद टेल पैनल, मडगार्ड मय नम्बर प्लेट,UP60AP4762 वाईजर (फुल), सीट, सैलेन्सर, फ्यूल टैंक, शाकर, एलाय विल मय टायर, एक अदद चैन कबर, फुट रेस्ट, मीटर बॉडी, व मैगनेट कबर।
8. दो अदद डिग्गी, एक अदद हेल्मेट, एक अदद लेग गार्ड, 06 अदद बैट्री, एक अदद टयूब, एक अदद गेयर साफ्ट, एक अदद फुट रेस्ट, एक अदद सेल्फ मोटर, दो अदद लाईट क्वाईल, प्राप्त हुए ।
9. मोटर साईकिल के कल-पुर्जो को खोलने जोडने वाला एक अदद ईलेक्ट्रानिक टूल बाक्स मय उपकरण प्राप्त हुआ।
वाहन के सम्बन्ध में जानकारी किया गया तो चेचिस न0 MBLJAR0032K9A21210, वाहन सं0 UP60AL6238, वाहन स्वामी का नाम महेश कुमार गुप्ता पुत्र सत्य नारायण गुप्ता निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद बलिया के सम्बन्ध में थाना कोतवाली बलिया में मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत है। चेचिस नं0 MBLHAW096KHG63291 वाहन सं0 UP60AP9634 वाहन स्वामी का नाम विनोद चौहान पुत्र निरंजन चौहान निवासी मलप हरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया के सम्बन्ध में थाना नगरा बलिया में मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत है ।
चेचिस नं0 MBLHA10BFEHK78735 वाहन संख्या UP60X4463 वाहन स्वामी का नाम रामसहाय यादव पुत्र स्व0 वासुदेव यादव निवासी पलियाखास थाना उभाव जनपद बलिया के सम्बन्ध में ई-एफआईआर पंजीकृत है जिसका रिफरेन्स नं0 202600053541 है ।
चेचिस नं0 MBLJA06AMF9E11302 वाहन संख्या UP60Z0883 वाहन स्वामी विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र श्री विश्वनाथ पाण्डेय निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया के सम्बन्ध में थाना कोतवाली बलिया में गुमशुदगी पंजीकृत है जिसका LAR No 20260000320596 है ।
चेचिस नं0 MBLJAW094K9M10107, वाहन संख्या UP60AP4762 वाहन स्वामी का नाम उपेन्द्र सिंह पुत्र राजनाथ सिंह निवासी छोटका दुबहड़ भडसर थाना दुबहड़ जनपद बलिया के सम्बन्ध में थाना कोतवाली बलिया में मु0अ0सं0 175/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत है ।
पूछताछ किया गया तो बताये कि दिनांक 25.04.2026 को यूनियन बैंक नगरा के बगल से एक अदद मोटर साईकिल UP60S4565 सुपर स्पेलेन्डर चोरी किये थे जिसको हम लोगो ने पैसों की जरूरत पडने पर एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिये थे जिनको हम जानते नही है। उस गाडी का एलाय व्हील मय टायर बचा हुआ था जो आप लोगो को हम बरामद कराये है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर से सम्बन्धित
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 98/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया
अनावरित अभियोग–
2. मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303 (2),317(2),317(4),3(5) बीएनएस थाना नगरा, बलिया
3. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 175/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया
5. ई एफआईआर रेफरेन्स नम्बर 202600053541 थाना उभांव जनपद बलिया
6. ई एफआईआर रेफरेन्स नम्बर 20260000320596 थाना कोतवाली जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त पवन खरवार का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 153/2022 धारा 379,411,413,414,420,467,468,471 भादवि0 थाना गड़वार
2. मु0अ0सं0 106/2022 धारा 379,411 भादवि0 थाना फेफना बलिया
3. मु0अ0सं0 116/2022 धारा 379,411 भादवि0 थाना फेफना बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. पवन खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी मेउली थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष
2. मुन्ना गोंड़ पुत्र हवलदार गोंड़ निवासी लीलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष
3. मुन्ना गोंड़ पुत्र सत्येन्द्र गोंड़ निवासी रूद्रवार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार थाना नगरा बलिया
2. उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल थाना नगरा, बलिया
3. उ0नि0 अरबिन्द कुमार थाना नगरा, बलिया
4. उ0नि0 संदीप कुमार थाना नगरा, बलिया
5. कां0 चंद्रशेखर चौहान थाना नगरा, बलिया
6. कां0 श्रवण यादव थाना नगरा, बलिया
7. कां0 पंकज सिंह थाना नगरा, बलिया
8. कां0 धर्मेन्द्र यादव थाना नगरा, बलिया






