*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 25 सितंबर को जनता इंटर कॉलेज अम्बारी में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 25-30 निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग*
*25 सितंबर को जनता इंटर कॉलेज अम्बारी में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 25-30 निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग*
*10वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर, ₹12 हजार से ₹35 हजार तक मिलेगा वेतन*
आजमगढ़ 22 सितंबर 2026//
सहायक निदेशक सेवायोजन ने अवगत कराया है की क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, के तत्वावधान में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जनता इण्टर कालेज अम्बारी जनपद आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के ऐसे बेरोजगार युवक / युवतियां जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक, स्नातक, परास्नातक है, एवं जिनकी आयु सीमा 18-40 वर्ष के बीच है मेले में प्रतिभाग कर सकते है। जिसमे अतुल आटो लि०, रेजॉन सोलर लि०, उनो मिंडा अहमदाबाद, केल्विन पाईप प्रा०लि०, फिलिप कार्ड अहमदाबाद, जेपी वी०एम०जी० मार्केटिंग प्रा०लि०, अन्नपूर्णा रेक्रूटमेंट रिसर्च सेन्टर, डिक्सन टेक्नालॉजी लि०, एन०एस०डी०सी० इन्टरनेशनल लि०, एशियन इलेक्ट्रानिक कम्पनी, टी०एस०पी०एल० ग्रुप सल्यूशन प्रा०लि०, ओमोजा मार्केटप्लेस टेक्नालाजी प्रा०लि० सहित नीजि क्षेत्र की लगभग 25-30 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। जिनका वेतन 12000. 00 से 35000.00 तक है।
मेले में प्रतिभाग करने के लिए सभी बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई०डी० का प्रयोग कर आन-लाईन/ऑफ लाइन आवेदन करते हुये अवसर का लाभ उठाये। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं है।






