*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 31.05.2026*
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़*
*🔹 जमीनी विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 तरवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुकदमे में नामजद आरोपी को भेजा न्यायालय*
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 25.05.2026 को वादिनी श्रीमती कान्ती देवी पत्नी उदयराज पाल निवासी ग्राम जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पट्टीदार गिरीजा पाल पुत्र रीखई पाल निवासी ग्राम जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गयी। बीच-बचाव करने आई उनकी सास श्रीमती रजावती देवी के साथ भी लाठी-डण्डे एवं लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0-100/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 31.05.2026 को उ0नि0 रुपेश सिंह मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त गिरीजा पाल पुत्र रीखई पाल निवासी ग्राम जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 70 वर्ष को उसके घर से समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-100/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
गिरीजा पाल पुत्र रीखई पाल निवासी ग्राम जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 70 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 रुपेश सिंह, का0 अजय कुमार सिंह एवं का0 अरविन्द, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।






