*TV 20 NEWS || AZAMGARH :महाराणा प्रताप सेना-भारत ने भोजपुरी के वैश्विक दूत अरविंद चित्रांश को ‘शौर्य सम्मान’ से किया सम्मानित, नेपाल में मिली उपलब्धि पर भव्य अभिनंदन*
महाराणा प्रताप सेना-भारत ने भोजपुरी के वैश्विक दूत अरविंद चित्रांश को *’शौर्य सम्मान*’ से किया भव्य अभिनंदन।नेपाल में अरविंद चित्रांश का सम्मान भारत का सम्मान है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह
आजमगढ़ 1जुन 2026। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान के आदर्शों पर चलने वाली संस्था *’महाराणा प्रताप सेना-भारत’* ने भोजपुरी कला-संस्कृति के विशेषज्ञ अरविंद श्रीवास्तव “चित्रांश” को *’शौर्य सम्मान’* से अलंकृत किया।अरविन्द चित्रांश को हाल ही में भोजपुरी भाषा-साहित्य में 25 वर्षों की विशिष्ट सेवा हेतु *’नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान-2026’* से सम्मानित किया गया था।
इस उपलब्धि पर आज होटल गरुड़ आजमगढ़ के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र एवं भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर *शौर्य सम्मान* से सम्मानित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के गौरव, आजमगढ़ निवासी अरविंद चित्रांश ने भोजपुरी को विश्व पटल पर विख्यात किया है। नेपाल में मिला सम्मान हम सभी जनपदवासियों के लिए गौरव का क्षण है। येसे त्यागी कभी मरते नहीं, इतिहास बन जाते हैं, जिसमें अरविंद चित्रांश जीवंत उदाहरण हैं।
समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, संरक्षक कमलकांत सिंह, प्रख्यात लोक गायक बादल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राणा प्रताप सिंह, दिनेश खंडेलिया, मीना यादव, सतीश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, विश्व हिंदू परिषद से दिना सिंह,विश्व हिंदू महासभा से अरुण सिंह,महेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, जवाहर सिंह,अनुराग तिवारी,सुभाष चंद्र शर्मा,सुरेंद्र यादव,अमलेश सिंह, राम पलट विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने चित्रांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






