*TV 20 NEWS || AZAMGARH :हत्या प्रकरण से जुड़े गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 03.06.2026*
*हत्या प्रकरण से जुड़े गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, संगठित आपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्यों को भेजा गया जेल*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हत्या जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 26.10.2025 को थाना महराजगंज पर त्रिभुवन पाण्डेय की हत्या के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के बयान एवं अन्य प्रमाणों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि जमीनी विवाद को लेकर मृतक की हत्या रामभवन पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय एवं अमरनाथ यादव द्वारा की गई थी। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि अभियुक्तों का एक संगठित आपराधिक गिरोह है, जो आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। इनके कृत्यों से क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण व्याप्त था। इसी आधार पर गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन प्राप्त किया गया तथा दिनांक 02.06.2026 को थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 03.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम आराजी जजमनजोत में दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों को उनके घर से समय करीब 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार तलाशी के दौरान कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अमरनाथ यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव निवासी आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
2. रामभवन पाण्डेय पुत्र स्व0 बजरंगी पाण्डेय निवासी आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
3. आदित्य पाण्डेय पुत्र रामभवन पाण्डेय निवासी आराजी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
• उ0नि0 अवधेश कुमार यादव थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
• का0 अजीत कुमार सिंह थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
• का0 अनिल कुमार थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
• रि0का0 कुशल कुमार थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़






