*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने एवं शादी तुड़वाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद*
*प्रेस नोट*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 04.06.2026*
*अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने एवं शादी तुड़वाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद*
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 27.05.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट बनाम सरवन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप था कि अभियुक्त द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर विवाह में बाधा उत्पन्न की गई तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 03.06.2026 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर रानी की सराय बाईपास क्षेत्र से अभियुक्त सरवन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11:23 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी-*
• घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन (वीवो V70)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
• सरवन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 138/26 धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय
2. हे0का0 हौसिलानन्द यादव
3. का0 कृष्णचन्द्र






