*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना निजामाबाद, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*दिनांक- 05.06.2026*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना–*
दिनांक 18.05.2026 को वादी द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अंकित यादव पुत्र गोकरन यादव निवासी ग्राम सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम अंकित यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस तथा धारा 4(1) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 05.06.2026 को उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय चौकी प्रभारी रशीदगंज मय हमराह क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त एवं सुरागरसी-पतारसी में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अंकित यादव शेरपुर तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा शेरपुर तिराहे पर पहुंचकर अभियुक्त अंकित यादव पुत्र गोकरन यादव निवासी ग्राम सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 124/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं धारा 4(1) पॉक्सो एक्ट, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
अंकित यादव पुत्र गोकरन यादव निवासी ग्राम सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय, चौकी प्रभारी रशीदगंज।
2. का0 पियूष चौधरी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।