*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ मंडल में पंचायत सहायकों की समस्याओं के निराकरण के लिए खंड स्तरीय बैठक के निर्देश*

*आजमगढ़ मंडल में पंचायत सहायकों की समस्याओं के निराकरण के लिए खंड स्तरीय बैठक के निर्देश*

*ग्राम सचिवालय संचालन में आ रही दिक्कतों पर पंचायत सहायक सीधे भेज सकेंगे अपनी शिकायतें*

आजमगढ़ 05 जुन 2026/
प्रदेश के पंचायत सहायकों द्वारा ग्राम सचिवालय संचालन में आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत निदेशक पंचायती राज उ०प्र० को दिये गये ज्ञापन के आलोक में निदेशक पंचायती राज उप्र द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी (प), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ को खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खंड मुख्यालय स्तर पर बैठक कर समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित कोयन किया गया है।

मंडलीय उपनिदेशक (पं0) आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ अभय कुमार शाही ने आजमगढ़ मण्डल के पंचायत सहायकों एंव केयर टेकर सामुदायिक शौचालय से अपेक्षा किया है कि उनके मानदेय भुगतान, कार्यालय संचालन हेतु स्टेशनरी की उपलब्धता, स्थाई इन्टरनेट, ग्राम सचिवालय में पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई, कार्यालय संचालन हेतु आवश्यक उपकरण यथा कम्प्यूटर, इनवर्टर, पंखा, सीसीटीवी, सफाई सामग्री आदि के सम्बन्ध में कोई समस्या आ रही है तो उसके सम्बन्ध में कार्यालय मण्डलीय उप निदेशक (पं), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ के ई-मेल आई०डी० -@. पर सीधे अपनी समस्या / कठिनाईयों के सम्बन्ध में सूचना दे सकता है