*TV 20 NEWS || AZAMGARH:रानी की सराय पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, कारतूस, 04 चोरी की मोटरसाइकिल एवं 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक- 08.06.2026*
*थाना- रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*

*🔹 रानी की सराय पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, कारतूस, 04 चोरी की मोटरसाइकिल एवं 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 वाहन चोरी गिरोह पर पुलिस का प्रहार: चोरी की मोटरसाइकिलों की खेप बरामद, अंतरजनपदीय कनेक्शन की जांच जारी*
*🔹 संदिग्धों की चेकिंग अभियान में मिली सफलता: अवैध असलहा, चोरी के वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में दिनांक 08.06.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सेमरहा अण्डरपास के पास घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार 03 अभियुक्तों को समय करीब 04:38 बजे गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. निहाल पुत्र चन्दन सेठ निवासी कस्बा रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
2. सनी उर्फ सचिन पुत्र सत्यदेव गौड़ निवासी गोसढ़ी गोठांव थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
3. सौरभ यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी अन्धौरी थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
▪ 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
▪ 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
▪ 04 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
▪ 03 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन
▪ ₹100/- नकद
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-150/2026 धारा 2(30), 317(2), 340(2), 338, 336(3) बीएनएस व धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
सनी उर्फ सचिन
▪ मु0अ0सं0-90/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस थाना रानी की सराय।
▪ मु0अ0सं0-150/2026 धारा 2(30), 317(2), 340(2), 338, 336(3) बीएनएस थाना रानी की सराय।
सौरभ यादव
▪ मु0अ0सं0-31/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना रानी की सराय।
▪ मु0अ0सं0-150/2026 धारा 2(30), 317(2), 340(2), 338, 336(3) बीएनएस थाना रानी की सराय।
निहाल
▪ मु0अ0सं0-150/2026 धारा 2(30), 317(2), 340(2), 338, 336(3) बीएनएस थाना रानी की सराय।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 सूरज तिवारी, उ0नि0 मो0 शाहिद खान, हे0का0 धनन्जय राय, हे0का0 दिनेश यादव, रि0का0 घनश्याम, रि0का0 शाहरुख खान, रि0का0 ओमकार कुशवाहा, रि0का0 बृजेश कुशवाहा, रि0का0 अमन कुमार गुप्ता, रि0का0 दीपक गुप्ता एवं रि0का0 आकाश यादव।
जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध है।