*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दिलाई राहत, साइबर सेल की तत्परता से ₹8,982 की धनराशि वापस कराई गई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दिलाई राहत, साइबर सेल की तत्परता से ₹8,982 की धनराशि वापस कराई गई*
*साइबर हेल्पलाइन 1930 पर समय से शिकायत दर्ज कराने से संभव हुई त्वरित कार्रवाई, जनपद पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 28.05.2026 को शिकायतकर्ता विशाल मौर्या पुत्र मंशा निवासी ग्राम शहजेरपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा ₹16,982 की धनराशि की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता द्वारा तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल* पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या (Ack No.- 33105260119064) है।
*रूपया वापसी का विवरण–*
प्रकरण की जांच साइबर टीम द्वारा की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के खाते से निकाली गई धनराशि में से ₹8,982 का उपयोग Amazon Pay के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी में किया गया था। साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विवरण अमेजन कंपनी के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराया गया। नोडल अधिकारी द्वारा मामले का परीक्षण कर उक्त खरीददारी को निरस्त करते हुए ₹8,982 की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में रिफंड करा दी गई।
*धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता एवं उसके परिजनों द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।*
*साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां–*
➡ किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
➡ सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम अथवा एसएमएस के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
➡ ऑनलाइन खरीदारी या भुगतान करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं अधिकृत एप्लीकेशन का ही प्रयोग करें।
➡ केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, नौकरी, लॉटरी, निवेश, कूरियर अथवा बैंक अधिकारी बनकर आने वाले कॉल से सतर्क रहें।
➡ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
➡ शिकायत जितनी शीघ्र दर्ज होगी, धनराशि वापस होने की संभावना उतनी अधिक होगी।
*पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 दयानन्द
2. म0आ0 पूजा पाण्डेय
➡ *जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन की साइबर सुरक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 पर दें एवं स्वयं भी जागरूक रहें, दूसरों को भी जागरूक करें।*






