*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करने के बाद एएचटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना ए0एच0टी0, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 10.06.2026*
*🔹 अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करने के बाद एएचटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*🔹 मु0अ0सं0 47/2025 में वांछित अभियुक्त रोडवेज परिसर से गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 10.02.2025 को थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादिनी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री को अनन्य प्रजापति उर्फ लक्ष्मी पुत्र नन्दलाल प्रजापति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 47/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पीड़िता की बरामदगी न होने के कारण उक्त मुकदमे की विवेचना दिनांक 22.04.2026 को थाना ए0एच0टी0 को स्थानांतरित की गई। विवेचक द्वारा दिनांक 02.06.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर नियमानुसार बयान दर्ज कराते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपहृता/गुमशुदा की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.06.2026 को थाना ए0एच0टी0 पुलिस को मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त रोडवेज आजमगढ़ के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को रोडवेज परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अनन्य प्रजापति उर्फ लक्ष्मी पुत्र नन्दलाल प्रजापति निवासी ग्राम ओहदपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 47/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी का स्थान-*
रोडवेज, आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्र, थाना ए0एच0टी0 आजमगढ़
2. उ0नि0 दीपक कुमार (विवेचक)
3. हे0का0 रामजनम यादव
4. म0का0 शबाना बानो थाना ए0एच0टी0 आजमगढ़।






