*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मंदिर से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 10.06.2026*
*🔹 मंदिर से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 घटना के मात्र तीन दिन के भीतर बिलरियागंज पुलिस ने किया खुलासा, लूटी गई चेन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 07.06.2026 को वादी राघवेन्द्र सिंह पुत्र नागेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम एवं पोस्ट गद्दोपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि उनकी चाची पुष्पा सिंह महादेव मंदिर कुटिया बड़िहारी से पूजा-अर्चना कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनके गले से लगभग 30 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 10.06.2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र एवं उ0नि0 अक्षयदीप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा नसीरपुर नई बस्ती के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने महादेव शिव मंदिर बड़िहारी के पास महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल से फरार होने की घटना कारित की थी। बाद में उक्त चेन को एक अज्ञात राहगीर को 74,000 रुपये में बेच दिया था तथा प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली थी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजेश राजभर पुत्र स्व0 तिलकू राजभर निवासी बड़िहारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष।
2. सिन्टू राजभर पुत्र दुर्बल्ली राजभर निवासी बड़िहारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष।
*बरामदगी-*
🔹 लूटी गई चेन बेचकर प्राप्त 52,000 रुपये नगद
🔹 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP50S3065 हीरो होंडा पैशन प्लस
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 152/2026 धारा 304(2) बीएनएस तथा विवेचना के दौरान धारा 3(5)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. अमित कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष बिलरियागंज
2. उ0नि0 अक्षयदीप सिंह
3. का0 अविनाश कुमार पटेल
4. का0 नागेन्द्र यादव
5. का0 आकाश कुमार सिंह
6. का0 सुरेन्द्र पाल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।






