*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराकर रील बनाकर दहशत फैलाने वाले तथाकथित “9959 गैंग” का सदस्य गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 10.06.2026*
*🔹 सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराकर रील बनाकर दहशत फैलाने वाले तथाकथित “9959 गैंग” का सदस्य गिरफ्तार*
*🔹 आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध पम्प एक्शन गन, कारतूस व स्कॉर्पियो वाहन बरामद; एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी*
*घटना का विवरण-*
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक अवैध असलहों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर रहे हैं तथा “9959 गैंग” के नाम से अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त कृत्य से स्थानीय लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त था।
सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच में गोलू यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी रघुनाथपुर थाना महराजगंज तथा रामनगीना उर्फ नग्गू पुत्र नागेन्द्र उर्फ फजीहत यादव निवासी हरखुपुर थाना कन्धरापुर का नाम प्रकाश में आया। दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण-*
दिनांक 10.06.2026 को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मड़या से सर्विस रोड के किनारे सेहदा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर अभियुक्त गोलू यादव को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी रामनगीना उर्फ नग्गू अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध पम्प एक्शन गन 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक काली स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP50CW9959 बरामद कर सीज किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
गोलू यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी रघुनाथपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।
*बरामदगी-*
🔹 01 अदद अवैध पम्प एक्शन गन 12 बोर
🔹 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
🔹 01 अदद स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP50CW9959 (रंग काला) सीज
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 152/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह
2. का0 अमित जायसवाल
3. का0 विजय कुमार यादव
4. का0 रामशरन यादव
5. रि0का0 बबलू वर्मा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।






