*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को भेजा न्यायालय*

*प्रेस नोट दिनांक 11.06.2026*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को भेजा न्यायालय*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.06.2026 को वादी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त विजय निषाद द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री से पूर्व में शारीरिक संबंध बनाए गए तथा उक्त प्रकरण को दबाने के लिए विजय निषाद एवं अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम विजय निषाद, रामलखन निषाद, रवि यादव एवं आशा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.06.2026 को अभियुक्त विजय निषाद पुत्र मुन्नीलाल निषाद निवासी देवारा जदीद (नेता नगरी) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को कप्तानगंज तिराहे से समय 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
विजय निषाद पुत्र मुन्नीलाल निषाद, निवासी ग्राम देवारा जदीद (नेता नगरी), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 127/2026, धारा 108 बीएनएस, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार, का0 विजय कुमार एवं रि0का0 आकाश कन्नौजिया, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।