*TV 20 NEWS || AZAMGARH:गोवध प्रकरण में पुलिस की बड़ी सफलता, 06 माह से वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, सरायमीर पुलिस ने घर पर दबिश देकर दबोचा*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 12.06.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

*गोवध प्रकरण में पुलिस की बड़ी सफलता*

*06 माह से वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, सरायमीर पुलिस ने घर पर दबिश देकर दबोचा*

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गोवध निवारण अधिनियम एवं अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को थाना सरायमीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम डेमरी मकदुमपुर स्थित कब्रिस्तान के निकट गोवंश के अवशेष पड़े हुए हैं तथा कुछ गोवंशीय पशु संदिग्ध परिस्थितियों में बंधे हुए हैं। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां गोवंश के अवशेष एवं पांच गोवंशीय पशु बरामद हुए। प्रथम दृष्टया मामला अवैध गोवध से संबंधित प्रतीत होने पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0- 481/2025 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 35/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 3/25 आयुध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत भी अभियोग पंजीकृत किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार* के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को अपराध निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम शेरवां में दबिश दी गई। इस दौरान मुकदमे में वांछित अभियुक्त मन्नान पुत्र मिठ्ठन को उसके घर से समय करीब 09:50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मन्नान पुत्र मिठ्ठन, निवासी – ग्राम शेरवां, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 481/2025, धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0- 35/2026, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
• अपराध निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ला
• उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव
• का0 अंकुर सिंह
• म0आ0 संजू सिंह
• रि0आ0 विक्रमादित्य मौर्य
• रि0आ0 विशाल सिंह
• म0आ0 सेफाली शाहू
अवैध गोवध एवं संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान जारी
जनपद आजमगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में शामिल प्रत्येक अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।