*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सीकड़ी चंद्र मंदिर में रामकथा के 12वें दिन गूंजा सीता हरण का प्रसंग, भावविभोर हुए श्रद्धालु*
सीकड़ी चंद्र मंदिर में रामकथा के 12वें दिन गूंजा सीता हरण का प्रसंग, भावविभोर हुए श्रद्धालु
आजमगढ़। नगर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित सीकड़ी चंद्र मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय श्रीमद रामकथा के बारहवें दिन शुक्रवार को अमृत वर्षा हुई। कथा के दौरान पूरा परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कथावाचक पूज्य व्यासपीठ आचार्य सर्वानंद शुक्ल (आनन्द महाराज) ने अपनी सुमधुर वाणी से रामकथा के अत्यंत मार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने सीता की खोज, लंका दहन, विभीषण की शरणागति के प्रसंगों को इतनी जीवंतता और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया कि वहां मौजूद समस्त श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कई भक्तों की आंखें माता सीता के हरण के मार्मिक दृश्य को सुनकर नम हो गईं। कथा में व्यासपीठ के साथ सहायक आचार्य के रूप में अजय मिश्र एवं विकास तिवारी ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
कथा के दौरान प्रतिदिन आयोजक मंडल द्वारा भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की सेवा श्रद्धापूर्वक संपन्न कराई गई।
आयोजक मंडल की सदस्य लता अग्रवाल ने क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रामकथा का श्रवण करें और जीवन को धन्य बनाएं। वहीं, ममता अग्रवाल ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलती है। इस 15 दिवसीय संगीतमय रामकथा की पूर्णाहुति सोमवार को महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी।
सुदर्शन दास अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित इस कथा में अमिता अग्रवाल, प्रेम किशोरी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, लाजो अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, लता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मुदिता अग्रवाल, सरस्वती देवी, कुसुम पाठक, रमेश चंद्र अग्रवाल, राजीव शंकर मिश्रा सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।






