*TV 20 NEWS || AZAMGARH : फर्जी मदरसा संचालन के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में आरोपी गिरफ्तार*

*प्रेस- नोट, दिनांक- 14.06.2026*
*थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़।*

*फर्जी मदरसा संचालन के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में आरोपी गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना–* आज दिनांक 14.02.2025 को थाना स्थानीय पर आवेदक कुँवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह निरीक्षक/ जॉच अधिकारी राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) मुख्यालय उ0प्र0 , लखनऊ का प्रार्थाना पत्र प्राप्त हुआ कि आस्तित्वहीन मदरसा बिस्मिल्लाह मेमोरियल कोदहरा पोस्ट बरौना आजमगढ मदरसा आई0डी0191100571 के प्रबंधक इस्लाम द्वारा धोखाधडी एंव कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुये उन्हें असली रूप में प्रयोग करते हुये फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/ अनुदान का गबन किया है जिसके आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 43/2025 धारा- 409, 420, 467, 468, 471 भादवि0 बनाम 1. इस्लाम पुत्र अज्ञात प्रबन्धक मदरसा बिस्मिल्लाह ममोरियल कोदहरा पोस्ट बरौना (मदरसा आई०डी० 191100571) पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 14.06.26 को व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त मो0 मजीद पुत्र विस्मिल्ला निवासी ग्राम कोदहरा थाना बरदह, जनपद आजमगढ को कोदहरा मोड से समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* मो0 मजीद पुत्र विस्मिल्ला निवासी ग्राम कोदहरा थाना बरदह, जनपद आजमगढ
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0- 43/2025 धारा- 409/420/467/468/471 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्र, का0 ललित सरोज, रि0का0 योगेश दुबे थाना बरदह, आजमगढ़ ।