*प्रेस नोट, दिनांक : 14.06.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर अनुदान हड़पने की साजिश का आरोपी गिरफ्तार*
*धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर शासकीय अनुदान हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सरायमीर पर पंजीकृत धोखाधड़ी, कूटरचना एवं शासकीय धनराशि के गबन के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 10.02.2025 को कुँवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह, निरीक्षक/जांच अधिकारी, राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू), मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा थाना सरायमीर पर एक प्रार्थना पत्र/जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच के दौरान पाया गया कि *एम.एल.ए.वी.एम. कान्वेंट स्कूल, निजामुद्दीन पट्टी, आजमगढ़ (मदरसा आईडी-0191100687) के प्रबंधक शकील अहमद* द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर उन्हें वास्तविक दर्शाते हुए शासकीय धनराशि/अनुदान प्राप्त करने एवं गबन करने का प्रयास किया गया।
प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0- 44/2025 धारा 409, 420, 467, 468 एवं 471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण*
आज दिनांक 14.06.2026 को उ0नि0 उदय बहादुर यादव मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्त *शकील अहमद पुत्र स्व0 एहसान अहमद निवासी निजामुद्दीन पट्टी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़* अपने घर पर मौजूद मिला, जिसे मुकदमा उपरोक्त में समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* शकील अहमद पुत्र स्व0 एहसान अहमद निवासी निजामुद्दीनपट्टी थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 45/25 धारा 420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 उदयबहादुर यादव, का0 शुभम मिश्रा, रि0का0 शैलेश कुमार कुशवाहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।






