*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अवैध मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.06.2026*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*

*🔹 अवैध मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*
*🔹 कूटरचित अभिलेख तैयार कर शासकीय धनराशि के गबन का आरोप*
*🔹 EOW जांच में उजागर मदरसा अनुदान घोटाले में आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*घटना का विवरण-*
राज्य विशेष अनुसंधान दल (EOW), मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के निरीक्षक/जांचकर्ता श्री कुँवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर मदरसा फैजेकौशर निस्बां, रूकमलपुर, अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100402) के प्रबंधक एवं शिक्षकों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेख तैयार कर उन्हें वास्तविक के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/अनुदान के गबन किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए।

उक्त प्रकरण के संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-0095/2025 धारा 409/420/467/468/471 भादवि बनाम रियाज अहमद (मैनेजर), किरन पाल, रेनू यादव एवं अनवार अहमद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 विश्राम गुप्ता द्वारा संपादित की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.06.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता रेनू यादव पत्नी राकेश कुमार यादव निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर, हाल पता मल्लूपुर मझगांवा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर को उसके निवास स्थान से समय लगभग 08:30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ता-*
रेनू यादव पत्नी राकेश कुमार यादव निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर, हाल पता मल्लूपुर मझगांवा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-0095/2025 धारा 409/420/467/468/471 भादवि, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विश्राम गुप्ता, का0 सुशील कुमार, म0का0 निधि मिश्रा एवं म0का0 रंजना सरोज की टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्ता की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।