*TV 20 NEWS || AZAMGARH :इंस्टाग्राम आईडी ‘mahendra.yadav9798’ से वायरल फोटो-वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में किया सीज*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 19.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाकर दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले युवक के वाहन पर कार्रवाई*

*इंस्टाग्राम आईडी ‘mahendra.yadav9798’ से वायरल फोटो-वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में किया सीज*

*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में सोशल मीडिया के माध्यम से *गैंग संस्कृति, दबंगई एवं दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों* के विरुद्ध चलाए जा रहे *‘ऑपरेशन वज्रपात’* के तहत *थाना सिधारी पुलिस* द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।
पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म *इंस्टाग्राम पर ‘mahendra.yadav9798’* नामक आईडी से प्रसारित फोटो एवं वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें वाहन संख्या UP 50 CZ 2694 का प्रयोग कर क्षेत्र में प्रभाव एवं दबदबा प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होने की आशंका थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिधारी पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा विभिन्न प्रकार के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दबंग छवि प्रस्तुत करने तथा आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।
उक्त कृत्य के संबंध में थाना सिधारी पर तैनात उ0नि0 मनीष मिश्रा द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या UP 50 CZ 2694 को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।
*ऑपरेशन वज्रपात के तहत लगातार जारी है कार्रवाई-*
जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने, अपराधी छवि प्रस्तुत करने, दहशत फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को लगातार चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*जनपद पुलिस की अपील-*
सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं कानून सम्मत तरीके से करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा दहशत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन वज्रपात के तहत ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।