*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से ₹25,146.08 की धनराशि वापस दिलाई गई*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.06.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

*● साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से ₹25,146.08 की धनराशि वापस दिलाई गई*
*● साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई रकम को होल्ड कराकर पीड़ित को मिली राहत*

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 11.12.2025 को एक आवेदक के साथ फेसबुक पर उसके मित्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी की गई। साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न समस्याओं का बहाना बनाकर आवेदक से कुल ₹1,48,000 की धनराशि प्राप्त कर ली गई। साइबर ठगी की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101260013430 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होने के पश्चात थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप ठगी गई धनराशि में से ₹49,741.57 को होल्ड कराया गया।

आगे की विधिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत दिनांक 16.06.2026 को एमआरएम पोर्टल/माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ₹4,081.08 तथा ₹21,065 की कुल ₹25,146.08 धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेनदेन एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धन की मांग किए जाने पर सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।