*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.06.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

*● नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*● बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार*

दिनांक 13.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 12.06.2026 को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान अभियुक्त अमन कुमार पुत्र हंसराज निवासी थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ घर में घुस गया तथा पीड़िता के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने एवं शोर मचाने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-198/2026 धारा 75/333/351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी महोदय तथा प्रभारी निरीक्षक फूलपुर श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में म0उ0नि0 रानी साहू मय हमराह द्वारा दिनांक 17.06.2026 को बहाउद्दीनपुर मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र हंसराज निवासी कुशहाँ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को समय 21:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
अमन कुमार पुत्र हंसराज निवासी ग्राम कुशहाँ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0-198/2026 धारा 65(1)/75/333/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0-388/2023 धारा 143/152/188/283/341/353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट।
2. मु0अ0सं0-198/2026 धारा 65(1)/75/333/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
म0उ0नि0 रानी साहू, म0का0 सपना तिवारी, का0 दयाशंकर यादव एवं रि0का0 अमित यादव की टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।