*TV 20 NEWS || AZAMGARH:लूट की घटना का सफल अनावरण: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के साथी को भी किया गया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल फोन बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक-18 जून 2026*
*लूट की घटना का सफल अनावरण: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के साथी को भी किया गया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल फोन बरामद*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 15.06.2026 को वादी श्री भंजय सिंह निवासी ग्राम गढ़ा फत्तेपुर, थाना बसखारी, जनपद अंबेडकरनगर द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18.05.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे पूर्वांचल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से पदुमपुर की तरफ जाते समय ग्राम रिठिया के सामने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी अपाचे मोटरसाइकिल रोककर जबरन उनकी अपाचे मोटरसाइकिल एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 227/2026 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पूर्व में की गई कार्रवाई-*
घटना के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.06.2026 को थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल अभियुक्त रवि मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी केदरुपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों विशाल पाठक एवं सर्वेश यादव के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक-17/18.06.2026 को रात्रि 11:30 बजे उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह कर्मचारीगण के साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में नन्दना बाजार क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अतरौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल पाठक पुत्र रामनिवास पाठक निवासी कदेरुपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र 25 वर्ष को नन्दना अंडरपास के पास से दिनांक 17/18.06.2026 को समय 23:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ में खुलासा-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त विशाल पाठक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 18.05.2026 को ग्राम रिठिया के पास वादी की अपाचे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 227/2026, धारा 309(4), 317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. विशाल पाठक पुत्र रामनिवास पाठक निवासी कदेरुपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र 25 वर्ष।
*बरामदगी-*
1. एक मोबाइल फोन (OPPO कंपनी)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
2. का0 मनीष यादव, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
3. का0 रणवीर वर्मा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।






