*TV 20 NEWS || AZAMGARH: ऐतिहासिक पुरानी जेल के जीर्णोद्धार के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का पूर्वांचल विकास आंदोलन ने किया भव्य स्वागत*

आजमगढ़ की ऐतिहासिक पुरानी जेल के जीर्णोद्धार के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का पूर्वांचल विकास आंदोलन ने किया भव्य स्वागत

आजमगढ़/सठीयाव- जनपद की ऐतिहासिक धरोहर पुरानी जेल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने पर पूर्वांचल विकास आंदोलन (गैर राजनीतिक संगठन) द्वारा सठीयाव बाजार स्थित शेखर नर्सिंग होम पर उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आजमगढ़ की पुरानी जेल जनपद की ऐतिहासिक विरासत है, जिसके संरक्षण एवं विकास की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में पूर्वांचल विकास आंदोलन ने मुख्यमंत्री एवं कारागार मंत्री दोनों माननीय को प्रस्ताव भेजकर पुरानी जेल के जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं इसे जन उपयोगी स्वरूप देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी के अनुरोध पर इस प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए पुरानी जेल की जमीन पर नए स्वरूप का प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय भेजना का आदेश दिया इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन ने प्रदेश सरकार और कारागार मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण कार्य है। आजमगढ़ की पुरानी जेल का जीर्णोद्धार होने से जनपद की ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी तथा पर्यटन और स्थानीय विकास को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर पूर्वांचल विकास आंदोलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कारागार मंत्री का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की इस अवसर पर पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह , लक्ष्मण मौर्या, डॉक्टर आर पी सिंह, पूर्वांचल विकास आंदोलन के जिला उपाध्यक्ष रामजी पांडे ,डॉक्टर शेखर, प्रभाकर सिंह ,रविंद्र सिंह, इंद्रेश चौहान, अरविंद प्रजापति ,बंसी चौरसिया, प्रेमचंद गुप्ता आदि के भारी संख्या में उपस्थित रहे ।