*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की किया समीक्षा*
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की किया समीक्षा
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत डिफाल्टर होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर तत्काल निस्तारित करने का दिया निर्देश
मई व जून माह के आईजीआरएस के राजस्व शिकायतों का समस्त एसडीएम/ तहसीलदार व नायब तहसीलदार अभियान चलाकर 02 दिन में करें निस्तारित- डीएम
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता नही की जायेगी बर्दाश्त -जिलाधिकारी
आजमगढ़, 18 जून 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में विभिन्न विभागों द्वारा स्पेशल क्लोजर की संख्या ज्यादा होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के स्पेशल क्लोकर की समीक्षा में यदि किसी अधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर स्पेशल क्लोजर किया गया पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अधिशासी अभियन्ता विद्युत पंचम मीटिंग में बिना बताये अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत डिफाल्टर होने पर लालगंज पूर्ति निरीक्षक, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समय सीमा में प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया। धारा 34 के निस्तारण मे लापरवाही बरतने पर 03 नायब तहसीलदार को नोटिस देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार को सख्त निर्देशित किया कि मई व जून माह के आईजीआरएस शिकायतों को अभियान चलाकर 02 दिन में निस्तारित करें। लेखपाल द्वारा लगाई गयी रिपोर्ट का नायब तहसीलदार स्वयं जाकर स्थलीय सत्यापन करें, लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की गलत आख्या नही लगनी चाहिए, यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के प्रकरणों को स्वतः संज्ञान लेकर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे अधिक शिकायत/असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में संबंधित अधिकारी मौके पर जायें एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में पोर्टल पर कोई भी प्रकरण में असंतुष्ट फीडबैक नही आना चाहिए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, एसीएमओ डॉ0 उमाशरण पाण्डेय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।






