*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, जीरो पावर्टी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी ने दिया बल
निर्माणाधीन परियोजनाएं गुणवत्तायुक्त एवं ससमय पूर्ण करना करें सुनिश्चित- जिलाधिकारी
आजमगढ़, 18 जून 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व व विकास कार्यों की माह मई 2026 के प्रगति की समीक्षा सहित पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित आर्थिक विकास निधि व 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में शेष 38 परिषदीय विद्यालयों में अभी तक विद्युतीकरण न होने पर जिलाधिकारी ने बीएसए व अधिशासी अभियन्ता विद्युत को समन्वय बनाकर अविलम्ब कार्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। बाढ़ की पूर्व तैयारी के क्रम में सेतु निगम द्वारा 05 डैम निर्माण कार्याें को जून के अन्तिम सप्ताह तक अवश्य पूर्ण हो जाए। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अवशेष लाभार्थियों को भी अनुदान राशि से लाभान्वित किये जाने पर बल दिया गया। जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लापरवाही बरते जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत संयोजन सहित अन्य योजनाओं को भी धरातली क्रियान्वयन पर जोर दिया। पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि बैंक स्तर पर ऋण हेतु लम्बित आवेदनों की समीक्षा कर यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। उन्होने कहा कि योजनान्तर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पोषण अभियान, सेतुओं का निर्माण, पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, बाल सेवा योजना आदि की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
रू0 50 लाख तथा उससे ऊपर की लम्बित 05 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यों मे अपेक्षित लाते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रू0 50 लाख तथा उससे ऊपर की विलम्बित परियोजनाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कार्यों को गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़सरा खालसा की भौतिक प्रगति 91 प्रतिशत, राजकीय इंजी0 कालेज देवगांव एसआईटी जांच से प्रभावित होने के कारण भौतिक प्रगति 92 प्रतिशत, को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्था को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
मा0 मुख्यमंत्री जी घोषणा से आच्छादित योजना के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कालेज कैम्पस में निर्माणाधीन नर्सिंग कालेज की वर्तमान में भौतिक प्रगति 49 प्रतिशत ही होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस देने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, एसीएमओ डॉ0 उमाशरण पाण्डेय, अधि0अभि0 पीडब्ल्यूडी, एलडीएम, डीपीआरओ, डीडी कृषि सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।






