*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मोहर्रम के दौरान मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 06 अभियुक्ताएं गिरफ्तार, दीदारगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*
*मोहर्रम के दौरान मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 06 अभियुक्ताएं गिरफ्तार, दीदारगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 18.06.2026 को वादी श्री जिलाजीत सेठ पुत्र शीलचन्द सेठ निवासी ग्राम खेतासराय, जनपद जौनपुर (हाल पता ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि मोहर्रम पर्व के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर लगाए गए झण्डा एवं लाउडस्पीकर हटाए जाने की बात को लेकर विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर लोहे की रॉड एवं पत्थरों से हमला किया गया। साथ ही वादी की मोटरसाइकिल एवं मकान में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 109(1), 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस बनाम अल्ताफ, सेराज, अबरार, मो0 कैश, तरीकुलनिशा, रेहाना, रिजवाना, अंजुम, तबस्सुम, सरीफुनीशा एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 19.06.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित 06 अभियुक्ताओं को फुलेश बाजार तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्ताएं–*
1. तरीकुलनिशा पत्नी अकबाल, उम्र करीब 58 वर्ष , निवासी ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
2. अंजुम पत्नी अल्ताफ, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
3. सरीफुनीशा पत्नी शमशाद उर्फ पप्पू, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
4. रेहाना पत्नी नौशाद, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
5. तबस्सुम पुत्री शमशाद उर्फ पप्पू, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
6. रिजवाना पत्नी अबरार, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 117/2026 धारा 109(1), 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह , थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
2. रि0का0 रवि वर्मा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
3. म0का0 पल्लवी वर्मा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
4. रि0म0का0 अंजिला निषाद, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।






