*TV 20 NEWS || AZAMGARH : प्रथम जनपद स्तरीय आन्तरिक शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक-18 जून 2026*

*पुलिस लाइन, आजमगढ़*

 

*● प्रथम जनपद स्तरीय आन्तरिक शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन*

 

*● तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाया उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल*

 

*● विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं के संवर्धन हेतु पुलिस की सराहनीय पहल*

 

➡️पुलिस परिवार के बच्चों एवं पुलिस कर्मियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा निशानेबाजी कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से *वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज, पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित प्रथम जनपद स्तरीय आन्तरिक शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का दिनांक 18 जून 2026 को सफलतापूर्वक समापन* हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 16 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित की गई।

 

➡️ज्ञातव्य है कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 16 जून 2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा किया गया था। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शूटिंग को आत्मविश्वास, एकाग्रता, मानसिक संतुलन एवं अनुशासन विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल बताया था।

 

➡️ *समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीनाक्षी सिंह (पत्नी, पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र)* उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती मोहिता जैन (पत्नी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती अंजलि (पत्नी क्षेत्राधिकार नगर), क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री रजनीश कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन एवं प्रशिक्षण द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज की कोच एवं आयोजक महिला आरक्षी शिरीना बानो द्वारा किया गया।

 

➡️प्रतियोगिता के दौरान पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी निशानेबाजी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

*10 मीटर एयर पिस्टल (सीनियर पुरुष सिंगल पुलिस सर्विसेज)*

🥇 प्रथम स्थान – आरक्षी हर्ष प्रताप सिंह (स्पोर्ट्स, पुलिस लाइन आजमगढ़/गाजीपुर पुलिस)

🥈 द्वितीय स्थान – आरक्षी निखिल मॉर्य (पुलिस कल्याण शाखा, जनपद आजमगढ़)

🥉 तृतीय स्थान – आरक्षी सुनील कुमार शिंदे (पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़)

 

*10 मीटर एयर पिस्टल (सीनियर महिला सिंगल पुलिस सर्विसेज)*

🥇 प्रथम स्थान – महिला आरक्षी चमन खातून (पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़)

🥈 द्वितीय स्थान – महिला आरक्षी मोनिका पाण्डेय (थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़)

 

*10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ पुरुष सिंगल)*

 

🥇 प्रथम स्थान – अल्तमश खान (पुलिस लाइन, पुलिस परिवार)

🥈 द्वितीय स्थान – हार्दिक उपाध्याय (पुलिस लाइन, पुलिस परिवार)

🥉 तृतीय स्थान – अनन्त तिवारी (20वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस परिवार)

 

*10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ महिला सिंगल)*

 

🥇 प्रथम स्थान – आराध्या तिवारी (पुलिस लाइन, पुलिस परिवार)

🥈 द्वितीय स्थान – अनन्या तिवारी (20वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस परिवार)

🥉 तृतीय स्थान – शिवानी सरनाम (20वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस परिवार)

 

जनपद पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान की गईं।