*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर प्लास्टिक के तमंचे के साथ रील बनाकर रौब दिखाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर प्लास्टिक के तमंचे के साथ रील बनाकर रौब दिखाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*🔹 गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कंटेंट पर कंधरापुर पुलिस का प्रहार, अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना कंधरापुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरण पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर श्री केदारनाथ मौर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एवं इंस्टाग्राम की निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले वीडियो एवं रील पोस्ट कर आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।
जांच के दौरान एक वीडियो प्रकाश में आया, जिसमें दुर्गेश मौर्य पुत्र रामआधार मौर्य निवासी आखापुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष प्लास्टिक के तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था तथा स्वयं को प्रभावशाली एवं दबंग प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहा था। उक्त वीडियो का सत्यापन कर संबंधित युवक की पहचान की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कंधरापुर पुलिस द्वारा युवक को चिन्हित कर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके उपरांत युवक को उसके अभिभावकों की उपस्थिति में थाना परिसर में बुलाकर काउंसलिंग की गई तथा कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
*ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस की अपील–*
जनपद पुलिस द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने, सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता करने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, असलहा प्रदर्शन, दबंगई अथवा दहशत फैलाने वाले कंटेंट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
*पुलिस टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य, हे0का0 सुरेन्द्र शर्मा, का0 मनमोहन कुमार, म0आ0 पूनम सिंह, का0 प्रमोद यादव (साइबर)
एसएसपी डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर अपराधी एवं गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।






