*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत 01 व्यक्ति पुलिस हिरासत में*

*प्रेस नोट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक- 22.06.2026*

*सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत 01 व्यक्ति पुलिस हिरासत में*

*आमजन में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न करने वाले कृत्यों पर आजमगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति, निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन वज्रपात”* अभियान के अंतर्गत *थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा *सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई एवं आपराधिक छवि का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों* के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल होना संज्ञान में आया, जिसमें *सागिल पुत्र रसीद अहमद निवासी मातवरगंज, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़* द्वारा *”नवाब शगिल छोटा अभिषेक सिंह बाबू आजमगढ़ की शान”* लिखकर वीडियो पोस्ट किया गया था। उक्त पोस्ट का परीक्षण करने पर पाया गया कि इससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी।

*थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा तत्काल जांच कर वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान *सागिल पुत्र रसीद अहमद* के रूप में की गई। तत्पश्चात दिनांक *21.06.2026* को *ऑपरेशन वज्रपात* के तहत उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर उसके *विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई* की गई।

*पुलिस टीम-*
• प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, थाना कोतवाली
• उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगू, साइबर प्रभारी थाना कोतवाली
• कांस्टेबल नीरज कुमार, साइबर टीम थाना कोतवाली

➡ *आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई, आपराधिक वर्चस्व अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जाती रहेगी।*