*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 24.06.2026*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

*🚨 नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🚨 पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस के अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 24.01.2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र की एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19.01.2026 को घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के उपरांत भी उसका पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0141/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 24.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त राजशाह गणेश गौड़ पुत्र गणेश गौड़ निवासी रेवती तिवारी टोला वार्ड नं0 14 थाना रेवती जनपद बलिया, हाल पता- चिंचोटी पाटील पाड़ा, पोस्ट कामन वसईपुर, थाना नायगांव, जनपद ठाणे (महाराष्ट्र), उम्र लगभग 24 वर्ष को कस्बा जीयनपुर रोडवेज के पास से समय करीब 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 042/2026, धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
राजशाह गणेश गौड़ पुत्र गणेश गौड़ निवासी रेवती तिवारी टोला वार्ड नं0 14 थाना रेवती जनपद बलिया, हाल पता- चिंचोटी पाटील पाड़ा, पोस्ट कामन वसईपुर, थाना नायगांव, जनपद ठाणे (महाराष्ट्र), उम्र लगभग 24 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 042/2026, धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अमित कुमार तिवारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 अर्जुन पटेल, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।