*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस के अभियोग में नामजद अभियुक्त को रौनापार पुलिस ने दबोचा*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 24.06.2026*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*🚨 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🚨 पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस के अभियोग में नामजद अभियुक्त को रौनापार पुलिस ने दबोचा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 23.06.2026 को थाना रौनापार क्षेत्र की निवासी एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 21.06.2026 को एक लड़का राकेश सोनकर द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 164/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम राकेश सोनकर पुत्र कैलाश निवासी काँखभार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेशानुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.06.2026 को थाना रौनापार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राकेश सोनकर पुत्र कैलाश निवासी काँखभार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष को पाण्डेयपुर नगर पुलिया के पास से समय करीब 05:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 164/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
राकेश सोनकर पुत्र कैलाश निवासी- काँखभार, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 18 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
2. का0 अवधेश यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 शिवम विश्वकर्मा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
4. रि0म0का0 मांसी सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।






