*TV 20 NEWS ||भदोही: श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद के थाना सुरियावां पर अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में पंजीकृत 01 अभियोग से सम्बंधित माल का कराया गया नियमानुसार निस्तारण/विनिष्टीकरण*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-24.06.2026
*_ऑपरेशन दहन-_*
*◆श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद के थाना सुरियावां पर अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में पंजीकृत 01 अभियोग से सम्बंधित माल का कराया गया नियमानुसार निस्तारण/विनिष्टीकरण*
*◆विनिष्टीकरण कराये गये कुल-750 कि0ग्रा0 अवैध गांजा की कुल अनुमानित कीमत ₹3,75,00,000 (तीन करोड़ पचहत्तर लाख रुपये)*
*◆”आपरेशन दहन” विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों का कराया गया विनष्टीकरण*
*◆उपरोक्त माल को जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित “संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया निस्तारण/विनिष्टीकरण*

उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न थानों पर काफी समय से मादक पदार्थ (गांजा, ब्राउन सुगर व अफीम) जमा है, जिसके नियमानुसार निस्तारण हेतु श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे ” *ऑपरेशन दहन* ” विशेष अभियान के अनुपालन में जनपद में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद भदोही में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी के अध्यक्ष *श्री अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही व सदस्य *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व *श्री बलराम* क्षेत्राधिकारी लाईन हैं।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में आज दिनांक 24.06.2026 को जनपद भदोही पुलिस द्वारा जनपद के *थाना सुरियावां* पर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के संबंध में पंजीकृत 01 अभियोग से सम्बंधित *कुल-750 कि0ग्रा0 गांजा,* की *कुल अनुमानित कीमत ₹3,75,00,000 (तीन करोड़ पचहत्तर लाख रुपये)* का विनिष्टीकरण/निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित *”संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड”* के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया।